मेघवाल समाज के दूसरी बार अध्यक्ष बने गर्वा

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न ) । मेघवाल समाज विकास संस्थान के तत्वावधान में रविवार को समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता छगनाराम जी गर्वा ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व कार्यकारिणी को यथावत रखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर छगनाराम गर्वा, उपाध्यक्ष कानाराम रायधना, राजेन्द्र मंत्री बिठूड़ा, सचिव गोविन्दराम बरवड़ ध्यावा, कोषाध्यक्ष सादसुख असोटा इसके साथ ही सभाध्यक्ष ओमप्रकाश कालवा को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा तथा आगामी चुनाव भी सर्वसम्मति से आयोजित किए जाएंगे। बैठक में रामस्वरूप, हेमाराम, ओम प्रकाश, भंवरलाल, मगनाराम, रामूराम, हेमंत कुमार, श्याम भाटी, जितेंद्र जिलोया, राजेन्द्र प्रसाद, प्रिंसिपल ओमशंकर गर्वा, पूर्णराम लाछड़ी, राम चंद्र भाटी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

You might also like