पूर्व पालिका अध्यक्ष ताराचंद शास्त्री के पुत्र वर्तमान पार्षद नरेश शास्त्री का आकस्मिक निधन
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)7 मई। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ताराचंद शास्त्री के पुत्र वर्तमान वार्ड नंबर 15 के पार्षद नरेश शास्त्री का गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हृदयाघात होने से आकस्मिक निधन हो गया। पूरे कस्बे में इस बात को लेकर शोक की लहर दौड़ गई। वार्ड नंबर 8 पार्षद पंकज शास्त्री जो नरेश शास्त्री के भतीजे हैं साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष सीताराम वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नवल किशोर पारीक, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रदीप सुरोलिया, नगर पालिका ईओं उदय सिंह गुर्जर सहित कई ग्रामीणों ने इस पर शोक व्यक्त किया। उदय सिंह गुर्जर ने बताया कि पार्षद नरेश कुमार काफी मिलनसार व्यक्ति थे उनके पिता ताराचंद शास्त्री नगर पालिका खेतड़ी के चार बार अध्यक्ष रहे। वर्तमान में उनके भतीजे पंकज शास्त्री भी वार्ड नंबर 8 से पार्षद है उनके अचानक निधन होने पर पूरे कस्बे में शोक की लहर है।