बालाजी मंदिर में मनाया हनुमान जन्मोत्सव
विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न ) । चैत्र शुक्ल पूर्णिमा गुरुवार को राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर पुजारी सुभाष शर्मा के सानिध्य में बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को रंग बिरंगे फूलों एवं रोशनी से सजावट की गई। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें गायकार पंडित संपत शर्मा, बुधराम सैनी, दिनेश सुरोलिया ,आशीष गुर्जर, पवन चेजारा, राजाराम सुरोलिया, हेमंत शर्मा, राजकुमार भार्गव ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। हनुमान जी महाराज की संजीव झांकी सजाई गई। रात्रि को महाआरती कर भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अशोक टेलर,शरद जोशी, प्रमोद घाभाई ,दिलीप कुमावत, दीपक टेलर, नरेंद्र योगी, अजय सुरोलिया, कालू गुर्जर, सत्यनारायण सैनी, रमेश दर्जी ,राजकुमार चेजारा, रामस्वरूप बियाला,आत्माराम जोशी, कमलेश शर्मा, नरेंद्र कुमावत,कृष्ण कुमावत, हर्ष कुमावत, तुषार, अंकित शर्मा, आयुष नायक, विजय धुवरिया सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।