अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मीटिंग आयोजित

निसं
श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के खंड अजीतगढ़ की मीटिंग राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ में खंड अध्यक्ष भगवान सहाय गुर्जर की अध्यक्षता एवं जिला पर्यवेक्षक गोकुल कुमार जांगिड़ की देखरेख में संपन्न हुई।

इस मीटिंग में खंड अभ्यास वर्ग, सामाजिक समरसता दिवस, सदस्यता अभियान व शिक्षक समस्याओं पर व्यापक मंथन किया गया। इस अवसर पर खंड मंत्री गोपाल राम यादव, कोषाध्यक्ष शंकर लाल यादव, सागरमल जाखड़, बाबूलाल यादव, कमलेश गुर्जर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You might also like