नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित

महेंद्र खडोलिया 

श्रीमाधोपुर (नवयत्न)। रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज़ द्वारा रविवार को “नि:शुल्क पाक्षिक होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श शिविर” का 477 वां कैंप चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में लगाया गया, जिसमे श्रीमाथोपुर के अलावा पटवारी का बास, ढालियावास, लिसाडिया, नांगल, नाथुसर, कंचनपुर, होलियावास, अजीतगढ़, कांवट, खंडेला, होद, खेडी- जाजोद, जयरामपुरा, सहित कई अन्य गाँवों के 105 मरीजों ने लाभ उठाया। इससे पहले आयोजित शिविरों में 51 हजार से भी ज्यादा मरीजों ने लाभ उठाया है। क्लब की ओर से यह शिविर माह के हर दुसरे रविवार को रोटरी भवन श्रीमाधोपुर में आयोजित किये जाता है, इनमे डॉ. एस. एल. चौधरी द्वारा सभी तरह की पथरी, प्रोस्टेट, चर्म रोग, पेट रोग, दमा-श्वास, सोरौसिस, साइटिका, नजला, जुखाम, टोंसिल्स, एलर्जी, माइग्रेन, फंगल इनफेंक्शन , जोडो का दर्द एवं अन्य कई रोगों से ग्रसित मरीजो को नि:शुल्क परामर्श दिया तथा क्लब कि ओर से 14 दिनों की दवाइयां निशुल्क दी गई। इस होमियोपैथी शिविर में डॉ. एस. एल. चौधरी के साथ क्लब के पूर्व सहप्रान्तपाल डॉ माधव सिंह, क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कसेरा, रोटेरियन मुकेश व्यास एवं क्लब के और सदस्यों ने अपनी सेवाए दी।

You might also like