सडक पर फैला नाले का गंदा पानी आमजन परेशान
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न ) । सरगोठ ग्राम पंचायत के परसरामपुरा में गंदे पानी के नालों की सफाई नहीं होने से नाले का गंदा पानी सडक पर फैल रहा है। इसके चलते सडक पर आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। वही ग्राम पंचायत दो तीन दिन से नालो की सफाई करवाती है लेकिन हवा के दबाव से आये दिन नालो में प्लास्टिक की थैलिया जमा हो जाती है जिससे नाला अवरुद्ध हो जाता है। इसके चलते नाले का गदा पानी सडको पर फैल जाता है। यही नाले की सफाई की माग को लेकर ग्रामिणो ने प्रदर्शन किया। पूनम कवर मंजू पार्वती, सुनीता पंकज कवर ने बताया कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने की वजह से आये दिन नाला गंदगी से अवरुद्ध हो जाता है जिसके चलते सड़कों पर गंदा पानी बहता रहता है। इससे आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पडता है। गदे पानी की निकासी की लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रर्दशन कर सफाई की मांग की है। वहीं इस सम्बंध में ग्राम विकास अधिकारी सरगोठ चन्द्र प्रकाश ने बताया कि नालो की नियमित अन्तराल पर सफाई करवाई जाती है। सूचना पर नाले की सफाई व्यवस्था करवा दी गई है।