काका सुन्दरलाल की याद में कलवा में जुटा राजनीतिक कुनबा, स्मारक का हुआ लोकार्पण

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न)। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय सुन्दरलाल ‘काका’ की द्वितीय पुण्यतिथि पर रविवार को बुहाना के कलवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरस्वती फार्म हाउस में हुए समारोह में बुहाना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान ‘सुन्दरलाल काका स्मारक’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान श्योराण ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता और क्षेत्र के ग्रामीण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में काका के परिवार और आयोजकों ने कहा कि स्मारक उनकी यादों को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में लोगों का पहुंचाना यह भी दिखाता है कि क्षेत्र की राजनीति में काका की पहचान और उनके पुराने संपर्क आज भी लोगों के बीच चर्चा में है। कार्यक्रम के आयोजक कैलाश मेघवाल, विजेंद्र चेयरमैन, डॉ. धर्मपाल सिंह, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार और पुरुषोत्तम राज सहित परिवार के सदस्यों ने समारोह में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताया।
सूरजगढ़-पिलानी की राजनीति में काका की रही अलग पहचान
समारोह में वक्ताओं ने स्व. सुन्दरलाल काका के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वे सात बार विधायक और चार बार मंत्री रहे। सूरजगढ़-पिलानी क्षेत्र की राजनीति में उनकी अलग पहचान रही। वक्ताओं के अनुसार काका ने इस क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पहली बार भाजपा का कमल खिलाने में अहम भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतना उनकी राजनीतिक पकड़ और क्षेत्र में जनसमर्थन को दर्शाता है। ईमानदार और जनसेवा से जुड़ी उनकी छवि को याद करते हुए कहा गया कि काका का राजनीतिक जीवन क्षेत्र के लोगों के बीच हमेशा चर्चा में रहेगा।


पुण्यतिथि पर पुराने साथियों और युवाओं की मौजूदगी
समारोह में हनुमानगढ़ भाजपा प्रभारी दिनेश धाबाई, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विशम्भर पूनिया, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता सतीश गजराज, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा रजनीश चनाना, पवन मावंडिया, रविकांत शर्मा, राजेंद्र कोच, विधाधर सैनी, अमर सिंह तंवर, अशोक मालानी, मदन डारा, बाबूलाल वर्मा, डॉ. बीके वर्मा, शम्भू पंवार, राकेश बिका, पवन शर्मा, मुकेश जालिन्द्रा, पार्षद देवेंद्र सैनी, अभय सिंह बडेसरा, कुलदीप भगासरा, रजनीकांत मान, रामगोपाल मिश्र, राकेश शर्मा पाटनवाला, रामोतार धौलिया, निहाल सिंह, घिसाराम यादव, लक्ष्मण सिंह गादली, सरपंच रामकुमार झारोड़ा और रणधीर पूर्व सरपंच कलौठ सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

You might also like