पेंशनर समाज की मासिक बैठक आयोजित

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न )। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा सुजानगढ़ की बैठक सोमवार को कर्मचारी कल्याण केंद्र में आयोजित की गई। माह अप्रैल 2026 में जन्म दिवस वाले पेंशनर श्रीमति छोटी कुमारी प्रतिनिधि राम चंद्र जाट, दीने खां कायमखानी, प्रहलाद सिंह, राज कुमार तंवर का जन्मदिन माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर मनाया गया। बैठक मे रेखा राम मेहरड़ा अध्यक्ष, सूरजाराम डाबरिया मंत्री, विद्याधर पारीक, मन्ना लाल भींचर, तिलोकाराम दूधवाल, हरदेवाराम स्वामी, हुकमीचंद भोजक, नंदकिशोर टेलर, सत्यनारायण स्वामी, हुसैनखान, रजाक खान, सुखलाल सोनी, रामचंद्र टेलर, विनोद कुमार सोनी, सूरजाराम बीरड़ा, श्रवण कुमार स्वामी, श्याम सुंदर माली, सुरेंद्र पाण्डे, गोविंदराम माली, आनंदी लाल सोनी, हाकम अली, किसनलाल कटारिया, रामचन्द्र गुर्जर, रामचन्द्र गोदारा, कुंदनमल जांगिड़, श्याम सुंदर शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व.गिरीश मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती भगवती देवी, एवं गिरधर गोपाल शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यभामा का स्वर्गवास हो जाने पर समस्त पेंशनरो के द्वारा 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। नगरपरिषद सुजानगढ़ में एक शिष्ट मंडल जाकर पेंशनर समाज हेतु भूमि के आवंटन के सम्बन्ध वार्ता की गई। जिसमें सकारात्मक प्रत्युत्तर मिला।

You might also like