कोरोना वायरस की वजह से हवाईअड्डों को भारी नुकसान
नई दिल्ली 8 मई । कोराना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में लॉकडाउन चल रहा है। इसने हवाई जहाज के पहियों पर ब्रेक लगा दिया है। जनवरी फरवरी तक दुनियाभर में जहां हजारों उड़ाने हर रोज होती थीं वहां अब एक दो ही हवाई जहाज उड़ान भर रहे हैं। केवल दवा और दूसरे इक्यूपमेंट्स को इधर से उधर भेजने का काम किया जा रहा है। कोरोना वायरस की बदौलत दुनियाभर में कई विमानन कंपनियों के डूबने की नौबत आई गई है। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल एसीआई ने आशंका जाहिर की है कि इसकी बदौलत दुनियाभर के एयरपोर्ट को करीब 7.3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन आईएटीए दुनिया भर की सरकारों से करों में छूट देने की मांग कर डाली है।