ब्राह्मण गौरव सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का होगा अभिनंदन
संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। स्थानीय ब्राह्मण समाज द्वारा वर्ष 2026 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन 12 मार्च, रविवार को दोपहर 1 बजे पीरू सिंह सर्किल स्थित खजाना रेस्टोरेंट सभागार में किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा होंगे जो मेधावी विद्यार्थियों को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्रफाउंडेशन के जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर महमिया एवं राकेश सहल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक कुल 43 विद्यार्थियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी 10 अप्रैल तक 9079925571, 9672045888 पर आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और जागरूकता को बढ़ावा देना है।