तेज अंधड़ व बारिश से रबी की फसलें खराब हुई

निसं
बुगाला (नवयत्न)। मंगलवार शाम बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई इससे रबी की खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। किसान नेता सुभाष बुगालिया ने बताया कि रात 10 बजे के बाद तेज हवा और बिजली चमकने के साथ कई गांवों में बारिश हुई।दिन में अचानक मौसम ने करवट ली, जिससे आसमान में घने बादल हो जाने से अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई।क्षेत्र के छऊ,अजाड़ीकला,जाखल, सौंथली,गुस्साईयों की ढाणी व भगेरा सहित कई गांवों में बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। बुगालिया ने बताया कि वर्तमान में किसानों के खेतों में गेहूं, चना और जौ जैसी प्रमुख रबी फसलें खड़ी हैं। लगातार हो रही इस बारिश से इन फसलों के प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है।यदि बारिश इसी तरह जारी रहती है, तो खड़ी फसलें पूरी तरह खराब हो सकती हैं। इस बेमौसम बारिश से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।सरकार जल्द ही गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दें।

You might also like