सालासर में प्रस्तावित धरने को रोकने की मांग

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। सालासर धाम में आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित धरने को रोके जाने की मांग को लेकर लोगों ने नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि कुछ लोग सालासर धाम में अशांति फैलाने के उद्देश्य से धरना देना चाहते हैं, ऐसे में इस प्रकार के धरने को रोका जावे। साथ ही इस प्रकार के प्रदर्शनों में शामिल हुए सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावे। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते वक्त मनोज भाणेज ने बताया कि सालासर में सामाजिक सद्भाव को बनाये रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। ज्ञापन सौंपते वक्त धार्मिक नारे लगाए गए। इस दौरान भाजपा नेता कमल दाधीच, गणपतदास स्वामी, गंगाधर लाखन, राजकुमार पारीक, संग्राम सिंह, पंकज घासोलिया, मनोज भानेज, संपत पथानिया, बाबूलाल कुलदीप, हिमांशु भाटी, गौरव इंदौरिया, नरेंद्र गुर्जर, भीकमचंद पारीक, अरविंद सोनी, ओमप्रकाश पारीक, बसंत दाधीच, सुनील प्रजापत, रविन्द्र पांडे, पुरुषोत्तम शर्मा, दीनदयाल पारीक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

You might also like