बोर्ड परीक्षा मे अव्वल रही बालिकाओं का डोर टू डोर अभिनन्दन

अबुबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। स्थानीय पीएम श्री राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही बालिकाओं का विद्यालय टीम द्वारा घर घर जाकर अभिनन्दन किया गया। संस्था प्रधान विजय सिँह ने बताया की विद्यालय की होनहार 28 बालिकाओं का सम्मान किया गया। प्रभारी शंकर लाल के अनुसार इस बार बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त बालिकाओं के प्रोत्साहित के लिए माला साफा और मुँह मीठा करवा कर स्वागत किया है। शिक्षक शिव शंकर बोहरा ने कहा की इस प्रकार के आयोजन से न केवल प्रोत्साहन मिलता है बल्कि अभिभावकों का सरकारी विद्यालय के प्रति रुझान बढ़ता है और नामांकन अभिवृद्धि में ही इजाफा होता है। एक अभिभावक शिक्षक और विधार्थी के बीच कड़ी मजबूत होती है। इस अभियान मे नाजिसा, निहारिका जांगिड़, चंचल रेगर, महक सोनी सहित सभी बालिकाओं का अभिनन्दन किया गया। सम्पर्क दल में शशि शर्मा, पूनम वर्मा, आकिब जावेद, परमेश्वरी,राजकुमार आरती पटेल, सरोज बाला, योगेंद्र सिंह, संतोष स्वामी रीना शर्मा, नीलेश पारीक ज्योति कंवर प्रेमलता द्वारा विभाग द्वारा चलाये जा रहे सघन हाउस होल्ड सर्वें किया गया और अनामांकित ड्राप आउट बालिकाओं को प्रवेश दिला कर विद्यालय की मुख्य धारा से भी जोड़ा गया।

You might also like