प्रतिभा सम्मान समारोह और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम कार्यक्रम आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। ढाणी आशा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसीबीईओ संजय कुमार शर्मा ने की। प्रधानाचार्य बलवंत सिंह सिंहमार ने बताया कि
कार्यक्रम में कक्षा 12 ,10, 8,5 के प्रतिभावान विद्यार्थी यो को सम्मानित किया गया।
कक्षा 12 में दीपिका 95.40%के साथ प्रथम रही जबकि कक्षा 10 में धापा 94%के साथ प्रथम रही।
सभी बच्चों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9की 18बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में आगमी सत्र में कक्षा 12 ओर 10में 90%से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को निःशुल्क हवाई यात्रा करवाने का वादा रामनिवास धीनवाल ढाणी आशा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रूघाराम, ओमप्रकाश, बीरबलराम, जयचन्द राम, जगदीश, मनीराम, परमेश्वर लाल, रामनिवास, बनेसिंह, हरिसिंह, शेरसिंह, गोपीराम, शीशराम, हनुमानराम, दीपचंद, रामचंद्र पचार, बेगाराम, धन्नाराम, देवीलाल, तारा चंद, मोहनलाल, शंकरलाल, अमर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि अनेक लोग मौजूद थे।