भाजपा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर यूडीएच मंत्री खर्रा ने ली बैठक

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न)। भाजपा के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को ली। बैठक में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि अभियान के माध्यम से महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में मिलने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण के बारे में जानकारी देना है। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ और प्रभावशाली महिला व्यक्तित्व से जुडऩा होगा।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और नमो एप माध्यम से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक महत्व को साझा करना होगा। कहा कि इसका महत्व यह है कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित होगी। यह प्रावधान परिसीमन की प्रक्रिया के बाद लागू होगा। कहा कि राष्ट्रव्यापी इस कार्यक्रम में जिले की अग्रणी भूमिका रहनी चाहिए।
इस दौरान सुमन वर्मा, शारदा काबरा, प्रियंका बाजिया, अनुराधा, भंवरी खोखर, उमा सैनी, राज शर्मा, राजेश रोलन, तेजप्रकाश सैनी, नेमीचंद कुमावत, डॉ. कमल सिखवाल, अशोक चौधरी, गोविंद सैनी आदि मौजूद रहे।

You might also like