महात्मा ज्योतिबा फुले के बलिदान को याद किया
अबुबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । महात्मा ज्योतिबा राव फुले संस्थान मंगलपुरा के तत्वावधान में ज्योतिबा फुले की जन्म जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में रूपाराम माली बीपीएमओ ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिह्नों का अनुसरण करने की बात कही। ताराचंद तंवर ने महात्मा ज्योतिबा फुले ने छुआछूत व नारी शिक्षा के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान एडवोकेट मन्नालाल ने महात्मा ज्योतिबा फुले गुलाम गिरी पुस्तक के बारे बताया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष गिरधारी लाल सांखला, संरक्षक दुलीचंद सांखला, नवरतन सैनी, जयप्रकाश जेपी टाक , गिरधारीलाल सांखला, संपतलाल टाक, बंशीधर सुईवाल, प्रेमसुख तंवर, सागरमल भाटी, चंपालाल भाटी ,बाबूलाल टाक, बाबूलाल इंदौरिया, जयप्रकाश टाक, नवरतन टाक,चंपालाल टाक ,नथमल भाटी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।