ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती धूमधाम से मनाई

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । सैनी समाज के तत्वावधान में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती शनिवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। लक्ष्मी गार्डन और पुराना बस स्टैंड स्थित मिलन रसगुल्ला भंडार कॉम्पलेक्स में आयोजित किया गया ।कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन दर्शन, शिक्षा के महत्व और समाज सुधार के लिए उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले ने समाज में समानता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं। इस अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों ने फुले के विचारों को अपनाने और नई पीढ़ी तक उनके संदेश को पहुंचाने का आह्वान किया। वक्ताओं में पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी साधु राम सैनी ,रुड़मल सैनी दिवराला, पूर्व वैज्ञानिक सीताराम सैनी राम अवतार मेहर कानाराम शार्दुल मोहनलाल सैनी पार्षद विनेस सैनी, दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में राजस्थान माली महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैनी, ओमप्रकाश सैनी, राजू बागवान, पूर्व वैज्ञानिक सीताराम सैनी, ललित सैनी, निवर्तमान पार्षद विनेश सैनी, नंदकिशोर सैनी, रामनाथ सैनी, पीडी सैनी, वेदप्रकाश बारोलिया, कन्हैयालाल शार्दुल, रामावतार महरड़ा, मोहनलाल सैनी, सुखबीर सिंह बौद्ध ,पार्षद रामनाथ सैनी, बीएल सैनी, चंद्रप्रकाश सैनी, मंगलचंद सैनी, भागीरथ सैनी, आदि वक्ताओं ने संबोधित किया इस मौके पर पी डी सैनी , भंवरलाल सैनी ,राजेंद्र कुमार सैनी “बिरला”, दिनेश कुमार सैनी ,हनीष कुरैशी, मखनलाल सैनी, राकेश कुमार,विक्रम सैनी,भवानी , वेद प्रकाश बारोलिया ,सरपंच दिवराला राम अवतार लाठा , ओमप्रकाश खडोलिया, झुंथाराम सैनी, पार्षद नंदकिशोर सैनी ‘कालूराम सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम मंच संचालन भगवान सहाय सैन ने किया।

You might also like