विशाल रैली निकालकर मनाएंगे डॉक्टर अंबेडकर जयंती

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । उपखण्ड मुख्यालय श्रीमाधोपुर पर “भारत रत्न ” बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयन्ती सर्व समाज द्वारा मंगलवार 14 अप्रेल को गाजे-बाजे से भव्य एवं आकर्षक झांकियों सहित विशाल रैली का आयोजन कर मनाई जाएगी। डॉ आंबेडकर जयंती समारोह समिति श्रीमाधोपुर के प्रवक्ता महेंद्र कुमार वर्मा के अनुसार समारोह समिति अध्यक्ष वेदप्रकाश बारोलिया, भोजराज वर्मा, आशीष बर्रा, मुकेश कुमार सहित अनेक सदस्य घर-घर पहुंच कर निमंत्रण देते हुए इस ऐतिहासिक रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रैली में साईकिल, मोटरसाइकिल एवं पैदल मार्च द्वारा बाबासाहेब के विचारों को प्रचारित करते हुए सामाजिक एकता को प्रोत्साहित किया जाएगा। रैली 14 अप्रैल को प्रातः 9 बजे इन्दिरा विश्राम गृह श्रीमाधोपुर से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अम्बेडकर पार्क, श्रीमाधोपुर पहुँचेगी।

You might also like