गरिमा चौधरी का हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। प्रतिभाशाली टेबल टेनिस खिलाड़ी गरिमा चौधरी ने 69वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गरिमा चौधरी पुत्री महेंद्र सिंह फिड़ोदा का चयन नई दिल्ली में 16 से 22 अप्रैल तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिता (अंडर-14 गर्ल्स/बॉयज वर्ग) के लिए हुआ है। गरिमा के इस चयन से पूरे चूरू जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों, कोच और परिवारजनों ने गरिमा को इस सफलता पर बधाई दी है। गरिमा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने पहले भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।