जयपुर में ट्रांसप्लांट खिलाड़ियों को मिला मंच,जाखल के भवानीसिंह ने किया शुभारंभ
निसं
बुगाला (नवयत्न)। राजस्थान ट्रांसप्लांट गेम्स फेडरेशन व आरोहण स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में राजस्थान का प्रथम मल्टी स्पोर्टस ट्रेनिंग कैम्प फॉर ट्रांसप्लांट गेम्स का शुभारंभ जयपुर में किया गया। भवानीसिंह जाखल ने बताया कि इसमें मुख्यत पेटांक,तीरंदाजी व डाट्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।देशभर से अलग-अलग अंगों के प्रत्यारोपित 50 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। शुभारंभ भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी ने किया। इस मौके पर भीमसिंह (डिप्टी कमिश्नर जीएसटी) डॉ लोकेश कुमार (डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल एंड हेल्थ ) विजय शर्मा (स्वराज महिंद्रा ऑटोमोबाइल) हरिसिंह भाटी (नर्सेज जिलाध्यक्ष एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर ) तथा समस्त अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद रहे। ट्रांसप्लांट गेम्स फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य भवानी सिंह, अमित शर्मा, हितेश शर्मा, रवींद्र सिंह, अंकित कुमार, राजेंद्र सिंह व मुजाहिद नकवी के नेतृत्व में इन खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि अंगदान के बाद भी जीवन खेलों के माध्यम से सरल हो सकता है उन्होंने सभी अंग दान दाताओ व अंग प्राप्त कर्ताओं का भी साधुवाद किया कि वे विपरीत शारीरिक परिस्थितियों में भी विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में मेडल प्राप्त कर भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन कर रहे हैं।इन खेलों में वे ही खिलाड़ी भाग लेते हैं जिनका कोई न कोई अंग प्रत्यारोपण हो चुका हो।शिविर में तीन खेलो की ट्रेनिंग दी गई,जिसमें तीरंदाजी की ट्रेनिंग आरोहण स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच कविता एवं रवि शर्मा, पेटांग की ट्रेनिंग राजस्थान ट्रांसप्लांट गेम्स फेडरेशन एवं न्यू पेटांक एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी द्वारा संयुक्त रूप से एवं डार्ट्स की ट्रेनिंग आरटीजीएफ द्वारा दी गई। प्रोग्राम में ऑर्गन इंडिया के बैनर तले इंटरनेशन ट्रांसप्लांट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने नए खिलाड़ियों को बेसिक खेलों के गुर सिखाए। जयपुर के सभी बड़े हॉस्पिटल के ट्रांसप्लांट डॉक्टर्स ने इन खेलो की सराहना की तथा यह ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को एक उत्कृष्ट लाइफ जीने के लिए प्रेरित करने वाला बताया।सवाई मानसिंह अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी विंग के अधीक्षक डॉ शिवम प्रियदर्शी एवं एसएमएस के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ एनएस चौहान, पूर्व डायरेक्टर जनरल एवं पूर्व केंद्रीय सचिव विश्व मोहन कटोच ने भी प्रतीक चिन्ह देकर इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया।मणिपाल,राजस्थान,इंटरनल हॉस्पिटल,फोर्टिस हॉस्पिटल के यूरोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी डॉक्टर्स ने भी इन खेलों के पोस्टर का विमोचन किया तथा इसमें भाग लेने के लिए ट्रांसप्लांट किए हुए मरीजों को प्रेरित भी किया।