संविधान निर्माता की 135वीं जयंती पर भव्य रैली व समारोह आज

रणवीर सिंह 

चनाना (नवयत्न)। भारत रत्न और संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत चनाना में आज भव्य रैली और समारोह का आयोजन किया जाएगा।

 

डॉ. अम्बेडकर समिति चनाना के तत्वावधान में मंगलवार को प्रातः 10:15 बजे कुआं वाला बालाजी, रेगर बस्ती स्थित अम्बेडकर भवन में समारोह आयोजित किया जाएगा।

 

ग्रामीण राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 

जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को प्रातः 7 बजे भव्य रैली निकाली जाएगी, जो गांव के मुख्य मार्गों से होकर गुजरेगी। इस रैली में चनाना सहित आसपास के गांवों के प्रबुद्धजन, विद्यार्थी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

You might also like