बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ परिणाम देने वाले बच्चों का किया सम्मान
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। बीलवा की राउमावि में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ परीक्षा परीणाम देने वाले विद्वार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गंगाराम अधाना थे जबकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. चरणसिंह ने की। डा. चरणसिंह ने बताया कि स्कूल के विद्वार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ परीणाम देते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि निशा पुत्री हेमराज ने 93.80 प्रतिशत, विकास सिंह राठौड़ ने 90, गरिमा कंवर ने 88.50, रवि बेबरवाल ने 88, करीना ने 87, रोहित कुमार ने 83.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व परिजनों का नाम रोशन किया। उत्कृष्ण परिणाम देने पर प्रधानाचार्य के निर्देशन में स्कूल स्टॉफ विजय जुलुस निकालते हुए गांव, ढाणियों में जाकर बच्चों के घर जाकर अभिभावक एवं बच्चों को माला, साफा पहना कर एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान ग्रामीणों से सरकारी स्कूल में बच्चों को पढाने की अपील की साथ ही सरकारी स्कूलों में मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। अतिथियों ने प्रतिभावान बच्चों को माला, साफा पहनाकर एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल स्टॉफ, बच्चें, अभिभावक व ग्रामीणों ने भाग लिया।