धूमधाम से मनाया बैशाखी पर्व, गुरूद्वारे में शब्द किर्तन का हुआ आयोजन
- निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न)। केसीसी टाउनशीप स्थित गुरूद्वारे में सोमवार को बैसाखी पर्व धुमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केसीसी महाप्रबंधक (खदान) पीडी बोहरा, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस शिवदर्शी, मनीष गवाई, समाज सेवी हरीराम गुर्जर, रविंद्र फौजी, ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सवाईसिंह सिराधना, केसीएमएस महामंत्री श्यामलाल सैनी मौजूद थे। मुख्य अतिथि जीडी गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि बैशाखी के दिन ही सिख समुदाय के दसवें गुरू गुरू गोविंदसिंह ने सन् 1699 में खालसापंथ की स्थापना की थी, गुरू गोविंदसिंह ने पंच प्यारों को अमृत पान करवाया था, उन्होंने बताया कि पंच प्यारें अलग-अलग जाति से थे, गुरू गोविंदसिंह पंच प्यारों के माध्यम से ही समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त कर समाज को एकजुट किया था। जितेंद्र कत्याल, नरेंद्र सिंह ने बताया कि आज ही के दिन खालसा पंत की नींव रखी गई। गुरू गोविंद सिंह ने सिखों को अलग पहचान देते हुए खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरू आदर्श लोगों का निर्माण करना चाहते थे जो कि भक्ति और शक्ति के संयोजन के साथ सभी प्रकार से परिपूर्ण हो। इस दौराना विजेंद्रसिंह नारनौल के सानिध्य में किर्तन जत्था के सदस्यों ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया, साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया। गुरुद्वारे में दोपहर में लंगर का आयोजन हुआ। इस मौके पर एस गुहा, मयूख चटर्जी, भुपेश बंबोरिया, सुनील कटेवा, वीबी गुप्ता, जयंत सोनी, देवेंद्र वर्मा, महेंद्रसिंह, सोहनलाल मेहता, इंद्राजसिंह, सुखविंद्र सिंह गील, जग्गी, आदि ने गुरू ग्रंथ के सामने मथा टेक कर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।