सांसद ने बलात्कार पीडि़ता से पुछी कुशलक्षेम
उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन
जयपुर,(बी एल)8 मई। टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया शुक्रवार को मालपुरा उपखण्ड क्षेत्र के ग्राम बाछेडा पहुंचे। जहॉ उन्होने मंगलवार को हुए सामुहिक बलात्कार से पीडि़त एक नाबालिक बालिका से और उसके परिजनों से कुश्लक्षेम पुछी और उक्त दुर्घटना की विस्तार से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि इस दुष्कर्म के चारों अपराधियों को कड़ी से कडी सजा दी जाएं और थानागाजी प्रकरण की तर्ज पर दुष्कर्म पीडि़ता को 50 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि और उसके परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाऐं, क्योंकि अब तक की गई कार्यवाही संदेहयुक्त है। जिसके विरोध में कार्यालय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मालपुरा के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया और जिला कलेक्टर टोंक व पुलिस अधीक्षक टोंक से भी दूरभाष पर सांसद जौनापुरिया ने वार्ता की।
इस मामले को लेकर उपखण्ड अधिकारी मालपुरा को मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम पांच विभिन्न मांगों की पूर्ति के लिए ज्ञापन दिया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में सांसद जौनापुरिया के साथ टोडा मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी, देवली-उनियारा से पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री नरेश बंसल, रामचंद्र गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, मण्डल अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, मलिकपुर सरपंच लक्ष्मी नारायण, पार्षद विष्णु शर्मा, बछराज गुर्जर, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद थे।