अंतराष्ट्रीय जाट दिवस पर जाट योद्धाओं को नमन

विजेंद्र लामोरिया

चिड़ावा (नवयत्न ) । राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला संयोजक मनरूप सिंह मांठ के सानिध्य में चिड़ावा स्थित महालक्ष्मी ज्वैलर्स पर जाट समाज के महापुरुषों और जाट योद्धाओं को नमन कर तेजाजी महाराज को याद कर अंतराष्ट्रीय जाट दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान व जिला सचिव हरीश फोगाट ने जाट महापुरुषों पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेकर उनके पदचिन्हों पर चलने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सुबेदार वीरेन्द्र कोठारी ने लोकदेवता तेजाजी महाराज को याद करते हुए जाट योद्धाओं को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बलबीर सिंह, विकास कुमार व देवेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You might also like