डॉ भीम राव अंबेडकर जयंति मनाई, डॉ साहब के जीवन पर प्रकाश डाला

 

 

श्रवण सारस्वत 

 

रींगस (नवयत्न) | कस्बे के अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयति मनाई गई। इस दौरान उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। डॉ भीम राव अंबेडकर सेवा समिति रजि के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये गये। काग्रेस कमेटी के जिला सचिव मदन लाल टाक ने डॉ भीम राव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।

 

उन्होंने कहा कि हमे उनके विचारो आदर्शों को आत्मसात कर समाज, देश का उत्थान करना चाहिए। इस दौरान स्वतंत्रता सैनानी कालिदास स्वामी व निवर्तमान उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि सविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर ने संसार का सबसे बड़ा संविधान लिख कर इतिहास बनाते हुए हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे है। सदीप डांडिया ने डॉ साहब के आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। इस दौरान रामअवतार डेनवाल, सुरेन्द्र महरिया, मदन लाल वर्मा, सीताराम कुलदीप, रामअवतार घोघलिया, मनोज टांक, रामपाल टाक. पीटू टाक सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस दौरान कार्यक्रम को धूम धाम से मनाया गया।।

You might also like