पंच तीर्थ की स्थापना कर भाजपा ने बाबा साहेब को दिया सम्मान- हर्षिनी कुलहरी 

 

 

जय जांगिड़ 

झुंझुनू (नवयत्न) । बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रीको स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सम्मान अभियान 2026 के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में भीमराव अंबेडकर के जीवन पर सचित्र प्रदर्शनी लगाकर संगोष्ठी की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयपुर जिलाप्रमुख रमा चौपड़ा ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। जिला संगोष्ठी में बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रमा चौपड़ा ने कहा कि सभी समाजों और वर्गों को सम्मान देने का कार्य बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने किया। महिलाओं को संघर्ष कर आगे बढ़ाया उसी के परिणामस्वरूप मैं जिलाप्रमुख के पद पर कार्यरत हूँ । उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में फैली छुआछूत, भेदभाव

जैसी कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया । बाबा साहेब को सच्चा सम्मान सदैव भाजपा ने दिया है। भारत रत्न का सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने दिया।

 

जिलाध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब का मूल मंत्र था कि पांव में चप्पल ना हो पर प्रत्येक भारतीय के हाथ में पुस्तक अवश्य होनी चाहिए। उन्होंने एक शिक्षित समाज की कल्पना की थी । बाबा साहेब के जीवन पर पंच तीर्थ की स्थापना कर भाजपा ने बाबा साहेब को सम्मान दिया। इनके अलावा मंच पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा व एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया रहे। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया जबकि धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र भाटिया ने दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री दलीप सैनी, उपाध्यक्ष सुनील लांबा, अजय चाहर, महावीर ढाका, मंत्री मंजू सैनी, निखिल शर्मा, डॉ सुमन नेमीवाल, प्रवक्ता शेर सिंह निर्बाण, शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, प्रवक्ता संजय मोरवाल, जे पी चौधरी, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, एससी मोर्चा जिला संयोजक पवन मेघवाल, मुरलीमनोहर शर्मा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज श्योराण, एससी मोर्चा शहर अध्यक्ष हरीश गोयल, शंभु नेहरा, विजय चावला, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एससी मोर्चा अशोक चौहान, किसान मोर्चा के राजेन्द्र चौधरी , अनिल स्वामी , मनोहर धूपिया सहित बड़ी संख्या में जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

You might also like