संत शिरोमणि श्री सैन महाराज की जयंती मनाई, गाजेबाजे से निकाली शोभायात्रा

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। कस्बे के सैन मंदिर में मंगलवार को संत शिरोमणि श्री सैन महाराज की 726वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह समाज बंधुओं ने एक कुंडिय हवन में आहुति दी व सैन महाराज की पूजा-अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर प्रांगण से कस्बे में गाजे-बाजे से सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। सर्व समाज के लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर सुरेंद्र पंवार, महेश पंवार, हनुमान चौहान, लालचंद,पुरखा राम, राकेश, भाटी, संजय तंवर, शुभकरण टाक, राजेश चौहान, बाबुलाल चौहान, कालू पड़िहार, बाबूलाल टाक, नरेंद्र भाटी, मोहित भाटी, नवीन टाक, चेतन भाटी, कैलाश टोकसिया, सांवरमल टाक, भगवाना राम टाक,भादर भाटी, मोहनलाल टाक आदि उपस्थित रहे।

You might also like