दो तस्करो को डोडा व स्मैक सहित पकडे

श्रीराम तिवाड़ी

नोखा (नवयत्न ) । जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश में नोखा पुलिस लगातार एक्टिव मोड में है।ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कारवाई नोखा पुलिस ने नोखा थाना क्षेत्र में दो स्थानों पर कारवाई कर दो तस्कर गिरफ्तार किए। सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में हुई कारवाई। थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया की रासीसर गांव से 35 किलो डोडा पोस्त के साथ रमेश बिश्नोई गिरफ्तार किया। वही नागौर जिले के सतेरण गांव निवासी रामस्वरूप बिश्नोई के पास से 2.11ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों तस्करों को खिलाफ मामला दर्ज किया। नोखा पुलिस ने कल आईपीएल क्रिकेट सट्टे का भंडाफोड़ करके पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया था। एस आई तनसुखराम, एस आई मोहनलाल, कांस्टेबल सतीश, मोहर सिंह, बाबूलाल, रामेश्वर लाल, जेठू सिंह, बलवीर, शिवचरण, हीरालाल ओर संजना शामिल रहे. छापे में कांस्टेबल तेजाराम और रामेश्वर की विशेष भूमिका रही।

You might also like