अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित

जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न)। शेखावाटी योग प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर “अंबेडकर के सपनों का भारत” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी, भारतीय संविधान निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। राजेंद्र सिंह भाटी और पिंकी करनावत ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। सभा को कृष्णा शर्मा, अंजली सैनी,श्रीमती सुमन, सरिता शर्मा, प्रेमलता सोनी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर सरजीता रामपुरा, रिंकू, अंजली सैनी, अनुराधा,भावना, पूनम ओला, हनुमान सिंह, प्रीतिकला, कल्पना, आरती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह भाटी ने किया।

You might also like