धुमधाम से मनाई संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जयंती

निसं
खेतड़ी (नवयत्न )। खेतड़ी के उपखंड कार्यालय के सामने खेतड़ी जनसेवा समिति की ओर से मंगलवार को ड़ॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धुमधाम से मनाई। मुख्य अतिथि बनवारी लाल मावर थे, जबकि अध्यक्षता पंडित राजकुमार व्यास ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों ने डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अपिर्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनवारी लाल मावर ने डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब को उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत किया साथ सभी महिलाओं और पुरुषों को अच्छी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है, जो शायद ही कहीं और देखने को न मिले। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने प्रारंभिक शिक्षा लेने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा, लेकिन अंबेडकर ने न केवल उच्च शिक्षा हासिल की बल्कि, स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम अर्पित कर दिया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। खेतड़ी में ट्रस्ट की नितियों के खिलाफ पिछले 27 दिन से धरना चल रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने धरना स्थल पर डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, अरविंद सिंह निर्वाण, राजेश सांखला, गजेंद्र पारीक, सुधीर गुप्ता, मन्ना लाल सैनी, कैलाश, विजय सिंह सैनी, सुरेश चंद सैनी, भूपेंद्र सिंह सोढा, सुरेश शाह, किरण कुमार जांगिड़, सुगनराम, दिनेश कुमार, श्याम सिंह, निकेश पारीक, जुगल किशोर सैनी, हरमेंद्र चनानिया सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like