झुंझुनू मेडिकल कॉलेज में हलचल: प्राचार्य डॉ. राकेश साबू हटाए गए

जय जांगिड़

झुंझुनू (नवयत्न)। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश साबू के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से चिकित्सकों द्वारा आंदोलन किया जा रहा था। इसी बीच प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें पद से हटा दिया है।

आदेश के अनुसार, डॉ. राकेश साबू (आचार्य, ईएनटी) के स्थान पर डॉ. प्रमोद कुमार नारनोलिया (सह आचार्य, फिजियोलॉजी) को मेडिकल कॉलेज, झुंझुनू के प्राचार्य पद का अतिरिक्त कार्यभार अग्रिम आदेशों तक सौंपा गया है।

यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित है और इसे निदेशक, राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी, जयपुर द्वारा जारी किया गया है।

You might also like