टोल रोड विवाद, मुआवजे को लेकर सौंपा ज्ञापन

 

 

 

संजय सोनी 

झुंझुनू (नवयत्न) । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मलसीसर तहसील सचिव महिपाल पूनिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि झुंझुनू-राजगढ़ टोल रोड की मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

महिपाल पुनिया ने बताया कि झुंझुनू से राजगढ़ टोल रोड के लिए वर्ष 1992 तक कुल 40 फीट भूमि का अधिग्रहण किया गया था, लेकिन इसके बाद कोई अधिग्रहण नहीं किया गया। इसके बावजूद 40 फीट से बाहर के दायरे में गांवों में सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण किया गया, जिससे प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि टोल के पास बनाया गया टोल ऑफिस भी 40 फीट सीमा से बाहर है, जिसका मुआवजा नहीं दिया गया। इसके अलावा टोल के दोनों तरफ बनाए गए धर्म कांटे भी अधिग्रहित सीमा से बाहर हैं और उनका भी मुआवजा नहीं मिला है।

इस संबंध में कलेक्टर को “भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास कानून 2013” के तहत प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

You might also like