मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करते प्राचार्य एवं स्टाफ

 

निसं

खेतड़ी (नवयत्न ) | सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम बुधवार को जारी हुआ। खेतड़ी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय परिवार में उत्कृष्ट परिणाम को लेकर खुशी का माहौल रहा। प्राचार्य केएल मीणा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास का प्रतिफल है। भविष्य में भी विद्यालय इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि छात्र चिंतन जांगिड़ ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार छात्रा वंशिका ने 91.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र नितिन कुमार ने 90.60 प्रतिशत तथा छात्रा हर्षिता यादव ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय परिसर में माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

You might also like