पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह को उत्तम सेवा सम्मान

 

 

कृष्ण कुमार गांधी 

सूरजगढ़ (नवयत्न) । राजस्थान पुलिस मुख्यालय व जयपुर रेंज के आदेशानुसार वर्ष 2025 के कोटे में जिले के कई पुलिस कर्मियों को सर्वोत्तम, अति उत्तम एवं उत्तम सेवा चिह्न से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में गुरूवार को पुलिस थाना सूरजगढ़ के हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह जो वर्तमान में एच.एम के पद पर कार्यरत है को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस लाइन झुंझुनू में पुलिस अधीक्षक कावेद्र सिंह सागर द्वारा उत्तम सेवा सम्मान प्रदान किया गया।

 

 

इस उपलब्धि पर थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा, वृताधिकारी विकास धींधवाल सहित समस्त पुलिस स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतीक है।

You might also like