ABVP कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी पर लगी आग बुझाई, टला बड़ा हादसा
निलेश मुद्गल
गुढ़ा/झुंझुनू (नवयत्न) । मानवता की सेवा और ‘छात्र शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ के ध्येय को चरितार्थ करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर अपनी सजगता का परिचय दिया है। कल गुढ़ा नगर क्षेत्र की पहाड़ी अरावली पर अचानक आग लग गई, जिसे परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपनी सूझबूझ और साहस से समय रहते बुझा दिया। ABVP के झुंझुनू जिले के जिला संयोजक अभय प्रताप सिंह ने बताया की कल अचानक राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा गौड़जी के पीछे की पहाड़ी मे आग लग गयी जैसे ही ABVP कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली, वे बिना समय गंवाए मौके पर पहुँच गए। दमकल विभाग को सूचित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने स्थानीय संसाधनों की मदद से खुद आग पर काबू पाना शुरू कर दिया।घंटों की मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। स्थानीय निवासियों ने परिषद के कार्यकर्ताओं के इस साहसी कार्य की जमकर प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि संकट के समय इन युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना जिस तरह मोर्चा संभाला, वह प्रेरणादायक है। विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने कहा की परिषद हमें केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी सिखाती है। आपदा के समय अपने समाज की रक्षा करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है इस सेवा के कार्य मे गुढ़ा के ABVP नगर मंत्री वीर प्रताप सिंह,यशवीर शेखावत, आशीष गोदारा,दीपेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह आदि ABVP के कार्यकर्त्ता ने अपना साहस दिखाया