विद्यार्थियों को पढ़ाया शहरी स्वच्छता का सबक
अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार के मार्गदर्शन में रेगर बस्ती लाडनूं के विद्यार्थियों को स्वच्छता ओर सीवरेज परियोजना की जानकारी दी। कैप रुडीप के असलम खान ने स्वच्छता औऱ सिवरेज परियोजना की जानकारी देते हुए बताया की आपके घर के स्नानघर, रसोईघर व शौचालय को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा । इसलिए सीवर लाइन बिछाने में सकारात्मक सहयोग देवे। एंव आपकी कॉलोनी मे अभी सीवरेज कनेक्शन किये जा रहे है तो आप भी कनेक्शन करवाये। किसी भी प्रकार के सुझाव एंव शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1800 212 2300 कि जानकारी दी। प्रधानाचार्य कन्हैया लाल ने कहा कि यह परियोजना शहर की स्वच्छता व्यवस्था को नई दिशा देगी।