परशुराम जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । आराध्य चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के तहत पहले दिन गुरूवार को शाम 7 बजे चौपड़ बाजार श्रीमाधोपुर में शंखनाद एवं दीपदान से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रवक्ता सोनू गोठवाल ने बताया कि शनिवार 18 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे तक परशुराम सभागार में विप्र समाज विचार गोष्ठी का आयोजन होगा तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम रविवार 19 अप्रैल को होगा जिसमें प्रातः 5 बजे प्रभात फेरी, 8 बजे तीजा वाला जोहड़ा में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना, 10 बजे हवन पूजन तथा शाम 3:30 बजे परशुराम सभागार से भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा निकलेगी जो शाम 7 बजे रघुनाथ जी मंदिर के सामने महा आरती के बाद समाप्त होगी। गोठवाल ने सभी विप्र जनों से कार्यक्रमों में भाग लेने का आग्रह किया है।

You might also like