रामकथा के आठवें दिन भावुक हुआ माहौल, 51 लाख के दान ने बनाई खास पहचान

गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के लिखमादेसर गांव में इन दिनों चल रही श्री राम कथा में भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित इस कथा के आठवें दिन श्रद्धा और भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
कथा वाचक शिवेंद्राश्रम जी महाराज ने जैसे ही राम-भरत मिलन का मार्मिक प्रसंग सुनाया, पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। वहीं जटायु उद्धार और शबरी के प्रेम की कथा ने भी सभी को गहराई से भावविभोर कर दिया। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।
इस दौरान कार्यक्रम की सबसे बड़ी चर्चा भामाशाह विकास कुमार मालू की उदारता को लेकर रही। उन्होंने श्री कृष्ण गोपाल गौशाला ट्रस्ट को 51 लाख रुपये का दान देकर सभी को चौंका दिया। जैसे ही यह घोषणा हुई, पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं दिनभर में कुल 61 लाख रुपये का सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।
मंच पर भामाशाह विकास कुमार मालू, विनीत मालू एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केशरीचंद शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कथा स्थल पर उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि लिखमादेसर इन दिनों आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
इस अवसर पर महंत भंवरनाथ ज्याणी, शोभाकांत स्वामी, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक (साहवा), सुरेश तिवाड़ी, ओमप्रकाश सिद्ध, जितेंद्र राजवी, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक (आसपालसर), ऋतिक तिवाड़ी, मनोज पारीक (राजलदेसर), मांगीलाल जोशी (बंधनाऊ), राजेश पारीक (पार्षद), पं. शिवकांत पारीक, तरुण तिवाड़ी, गजेंद्र तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, प्रियांशी, पार्थ, रुचिका पारीक, जगदीश प्रसाद, राम प्रसाद बोहरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

You might also like