धुमधाम से मनाई भगवान पशुराम जयंती
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती धुमधाम से मनाई गई। रघूवीर शर्मा कासिमपुरिया एवं सुमन देवी की मुख्य यजमानी में पंडित सुभाष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाया। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर महेश सिंघानिया, घीसाराम अग्रवाल, देशराज भाटी, केएल खत्री, महेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, पुरूषोत्त्म, केपी भार्गव, सुरेंद्र शर्मा, सज्जन मित्तल, मनोज शर्मा, तरूण शर्मा, आयुष शर्मा, राजू देवी, लक्ष्मी, शारदा, कमलेश, सुशीला आदि श्रद्धांलूओं ने भाग लिया।