रोटरी क्लब ने आयोजित किया 118वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 

 

श्रवण सारस्वत 

रींगस (नवयत्न ) ।  रोटरी क्लब रींगस द्वारा कस्बे की रामानंद पाठशाला में रविवार 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक 118वां निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया।

आज के चिकित्सा शिविर के भामाशाह एडवोकेट दीपक बाजिया के पिताजी सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर श्रीमान हंसराज बाजिया रहे, जिन्होंने शिविर का संपूर्ण आर्थिक भार वहन किया।

शिविर का शुभारंभ रोटेरियन डॉ. अजय सक्सेना, सह-प्रांतपाल डॉ. भंवर सिंह ताखर, रोटरी अध्यक्ष अर्जुन सिंह लांबा, डॉ. विनोद कुमार गुप्ता,एडवोकेट दीपक बाजिया,बाबू लाल अग्रवाल, पी.एस. राजपूत, रघुनाथ जाट, सुभाष बिजारणिया द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर संयोजक झाबरमल निठारवाल ने बताया कि रोटरी क्लब रींगस द्वारा यह निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को आयोजित किया जाता है।

शिविर में डॉ. अजय सक्सेना द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा, डॉ. भंवर सिंह ताखर द्वारा फिजियोथैरेपी चिकित्सा, डॉ. विनोद कुमार गुप्ता द्वारा बाल एवं शिशु रोग तथा पी.एस. राजपूत द्वारा घरेलू नुस्खों से कुल 58 मरीजों का उपचार किया गया।

शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर की टीम द्वारा 98 नेत्र रोगियों की जांच की गई, जिनमें से 53 रोगियों को लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया। चयनित मरीजों को जयपुर ले जाकर निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा तथा उपचार के बाद वापस रींगस छोड़ा जाएगा।

रोटरी क्लब रींगस द्वारा आयोजित शिविरों में अब तक 3320 लेंस प्रत्यारोपण कर लोगों को आंखों की रोशनी प्रदान की जा चुकी है।

शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल से डॉ.ईशा गांधी, शिविर प्रभारी दीनदयाल पंवार, नर्सिंग स्टाफ हितेश कुमार, आरती,  क्षमा, खेमसुती  ने अपनी सेवाएं दीं।

साथ ही जगदीश एवं सुमित काबरा ने होम्योपैथिक दवा वितरण में सहयोग प्रदान किया।

रोटरी क्लब रींगस द्वारा मई माह में  निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण कैंप रविवार 17 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

सीसीए शिक्षण संस्थान के स्काउट अनुष सैन, कमलेश धायल, दशरथ ने सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाया।

You might also like