नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज़ द्वारा “निःशुल्क पाक्षिक होम्योपैथी कैंप” का 478 वां शिविर चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में लगाया गया, जिसमे श्रीमाथोपुर के अलावा पटवारी का बास, ढालियावास, लिसाडिया, नांगल, नाथुसर, कंचनपुर, होलियावास, अजीतगढ़, कांवट, खंडेला, होद, खेडी- जाजोद, जयरामपुरा, सहित कई अन्य गाँवों के 115 मरीजों ने लाभ उठाया। इससे पहले आयोजित शिविरों में 52 हजार से भी ज्यादा मरीजों ने लाभ उठाया है। क्लब के गिरिराज कयाल से प्राप्त जानकारी के अनुसारक्लब की ओर से नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर माह के हर दुसरे रविवार को रोटरी भवन में आयोजित किये जाते है, इनमे डॉ. एस. एल. चौधरी द्वारा सभी तरह की पथरी, प्रोस्टेट, चर्म रोग, पेट रोग, दमा-श्वास, सोरौसिस, साइटिका, नजला, जुखाम, टोंसिल्स, एलर्जी, माइग्रेन, फंगल इनफेंक्शन , जोडो का दर्द एवं अन्य कई रोगों से ग्रसित मरीजो को नि:शुल्क परामर्श दिया तथा क्लब कि ओर से 14 दिनों की दवाइयां नि:शुल्क दी गई। इस होमियोपैथिक शिविर में डॉ. एस. एल. चौधरी के साथ क्लब पूर्व सहप्रान्तपाल डॉ माधव सिंह, सेक्रेटरी अमित गिनोडिया, विजय कुमार कसेरा एवं क्लब के और सदस्यों ने अपनी सेवाए दी।