अक्षय तृतीया एवं श्री गोपीनाथ मंदिर में पाटोत्सव आज

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । जन जन की आस्था के प्रतीक मंदिर श्री गोपीनाथ जी का श्रीमाधोपुर में 20 अप्रैल सोमवार को अक्षय तृतीया एवं श्री गोपीनाथ पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर महंत डॉक्टर मनोहरशरण दास ने बताया कि सोमवार को प्रातः 5 बजे अभिषेक, 8:30 बजे चंदन केसर श्रृंगार आरती, फूल बंगला श्रृंगार मंडप मैं 56 व्यंजनों का भोग, 9:30 बजे से हरिनाम संकीर्तन तथा दोपहर 12:15 बजे से राजभोग आरती कार्यक्रम आयोजित होगा। मंदिर महंत ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाने का आग्रह किया है।

You might also like