कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक का आयोजन झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस और गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को प्रातः कि गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के झुंझुनूं विधानसभा प्रत्याशी रहे अमित ओला उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता झुंझुनूं विधानसभा प्रभारी इस्लाम खान ने की।
अमित ओला ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर आमजन से जुड़ें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पालन करते हुए आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विधानसभा प्रभारी इस्लाम खान कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाना ही जीत की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरें, ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को और मजबूती मिल सके।
कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुड़ाना ने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ काम करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें, जिससे आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।
ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम करे प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की योजनाओं और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाए। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया, ताकि आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूत स्थिति मिल सके।
बैठक के दौरान “संगठन बढ़ाओ–लोकतंत्र बचाओ” का संदेश देते हुए पार्टी नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला (गिडानिया), ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली (झुंझुनूं),पूर्व अध्यक्ष तैयब अली, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, मुमताज अली कबाड़ी, जगन सिंह सिहाग, लालचंद सैनी, प्रदीप कुमार सैनी,, मनोज कुमार, राजकुमार डिगरवाल, इकबाल मलवान, अब्दुल्ला अगवान, इलियास अली जितेंद्र बड़सरा मनोज कुलहरी कैलाश कुमावत, मोहम्मद अयूब कबाड़ी, वीरेंद्र भेड़ा, किशन सिंह मिल, राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मण सिंह सैनी, राजेश कुमार, अनमोल कुमार, जुल्फिकार खोखर ,रमेश कुमार ओला नगर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक व मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पार्षद व पार्षद प्रत्याशी, सरपंच व सरपंच प्रत्याशी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती देने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली ने किया।