मुकेश केशव बाजोर बने प्रदेश संगठन सचिव
पलसाना,(राकेश कुमावत)9 मई। सीकर जिले के बाजोर के सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मुकेश केशव बाजोर को राष्ट्रीय कुम्हार महासभा राजस्थान का प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया हैं। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बलवंत नेमीवाल की अनुसंशा पर युवा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम प्रजापत ने बाजोर को नियुक्ति दी हैं। प्रदेशाध्यक्ष हरिराम प्रजापत ने बताया कि मुकेश केशव बाजोर 10 वर्षों से सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यों में अनवरत अपनी सेवाएं दे रहें हैं, जिससे उनके कार्यो को देखकर उनको यह नियुक्ति दी गई हैं ताकि अब प्रदेश में सामाजिक कार्यो को गति मिल सके। इससे पहले बाजोर ग्राम इकाई से तहसील व जिले के अनेक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनकी नियुक्ति से सभी कार्यकर्ता व प्रदेश पदाधिकारियों में खुशी का माहौल हैं।