खुले चैंबर दे रहे है बड़े हादसे को निमंत्रण

ललित दाधिच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर नगर पालिका की लापरवाही के चलते हैं कस्बे के मुख्य मार्ग आदर्श विद्या मंदिर से रेलवे अंडर ब्रिज तक 12 महीने से खुले चैंबर पड़े हुए हैं जो की अनेकों बार बड़े हादसे को निमंत्रण देते हुए टल रहा है । शायद नगर पालिका इसी का इंतजार कर रही होगी । वार्ड के प्रमुख भरत कुमार , रामनिवास प्रजापत , संदीप सिंह , अर्जुन चारण , नवरत्न नाई , सुमेरमल प्रजापत , बनवारी जाट सहित
युवाओं ने बताया नगर पालिका को बार-बार अवगत कराने के बावजूद किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है । ये कस्बे का मुख्य मार्ग है । इस रास्ते से राजलदेसर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के सैकड़ो वाहन एवं विद्यालय में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों को इस रास्ते से गुजरना पड़ता है परिवारजन डरे डरे हुए अपने बच्चों को भेजते हैं साथ ही वाहन चालक भी अनेको बार चोटिल भी हो चुके हैं कुछ दिन पहले इस मार्ग पर एक छोटी गाड़ी भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी जिस पर लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ । उसके बावजूद भी नगर पालिका द्वारा इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है वही रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे हमेशा नालियों का पानी बहता रहता है जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं होना वार्ड के लोगों के लिए निराशाजनक है वही पूर्व में लाल भवन स्कूल के सामने करीबन 6 महीने से फेरा कवर टूटा हुआ है जिसके चलते अनेकों छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं एवं यहां पर बस ड्राइवर द्वारा बस खड़ी की जाती है । राजपाल सारण ने बताया आए दिन अनेकों बार विशेष कर छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं साथ ही अधिकांश गोवंश भी इस नाले में गिरते हैं नगर पालिका प्रशासन द्वारा जिस तरह से इस महत्वपूर्ण समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं इसी प्रकार कस्बे के अन्य वार्डों की भी यही हालत है जहां भी जगह-जगह चैंबर टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं ।

You might also like