जैन श्वेताम्बर तेरापंथी समाज की ओर से मनाया गया अक्षय तृतीया महोत्सव

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी समाज की ओर से आचार्य महाश्रमण के सुशिष्य मुनि जय कुमार आदि ठाणा 3 के सानिध्य में लोढा भवन में अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुनि जय कुमार ने अक्षय तृतीया के बारे में बताया कि जिसका क्षय ना हो,वह अक्षय हैं। भगवान ऋषभ ने दुनिया को असि मसि और कृषि का ज्ञान दिया। मभगवान ऋषभ ने आज के दिन लगभग 13 महीनों के बाद अपने प्रपौत्र श्रेयांश के हाथ से इक्षु रस लेकर पारणा किया था। मुनि ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन ही पूरे भारत में संपूर्ण जैन समाज के लोग जो वर्षीतप करते है वो इस दिन पारणा करते हैं। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष मनोज चोरड़िया, मंत्री पवन धाडेवा, महिला मंडल अध्यक्ष अनु डागा, मंत्री ज्योति श्यामसुखा, राजेंद्र बोथरा, हंसराज बच्छावत, कमल लूनिया, पारस कोठारी, अमरचंद लोढ़ा, मनीष बोथरा आदि अनेक श्रावक उपस्थिति थे। मंत्री पवन धाडेवा ने बताया कि तारानगर में मुनि जय के प्रवास के दूसरे दिन संपूर्ण जैन समाज के लोगों में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा हैं। मंगलवार सुबह सवा 6 बजे मुनि जय कुमार अपनी आगे की यात्रा के लिए तारानगर स्थित लोढ़ा भवन से विहार करेंगे।

You might also like