महाराणा प्रताप की जयंती मनाई
मंडावा,(किशोरसिंह जाटू)9 मई। मंडावा कस्बे में नगरपालिका चौक स्थित आधार मॉल में शनिवार को महाराणा प्रताप की जयन्ती मनाई गई। युवा नेता राजेश रणजीरोत के नेतृत्व में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए सादगी के साथ महाराणा प्रताप को याद किया। इस दौरान कुलदीप सिंह जितास, योगेन्द्र सिंह, राजेश रणजीरोत, जय प्रकाश काला, दिलराज सिंह, लक्की सिंह, जितेंद्र सिंह, कायमसिंह डाबड़ी आदि उपस्थित थे