शिक्षाविद् शिशुपालसिंह रैवाड़ की सातवीं पुष्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित
मंडावा,(किशोरसिंह जाटू)9 मई। मंडावा के फतेहपुर रोड़ स्थित नेशनल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विद्यालय के पूर्व सचिव शिक्षाविद् शिशुपालसिंह रैवाड़ की सातवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर लोकडाउन के नियमों का पालन करते हुए विद्यालय परिवार व परिजनों की ओर से दिवंगत शिशुपालसिंह रैवाड़ की फोटो पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. शिक्षाविद् शिशुपालसिंह रैवाड़ कठोर परिश्रमी, बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, शिक्षा प्रेमी, हरदिल अजीज, अनुशासन प्रिय थे। हमें उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके पद चिह्नों पर चलना चाहिए। उल्लेखनिय है की शिशुपालसिंह रैवाड़ सदीनसर गांव के रहने वाले थे तथा आज ही के दिन एक सडक़ हादसे मेें उनकी मौत हो गई थी।