एनएसएस स्वयंसेवकों ने पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे

सुभाष वर्मा

तारानगर (नवयत्न ) । माँ जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय तारानगर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पार्क, पार्किंग एरियर में परिडें बांधे गये जिससे इस समय की भीषण गर्मी में बेजूबा पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके। इस कार्यक्रम का उद्देष्य जैव विविधता संरक्षण व आगामी समय में होने वाली भीषण गर्मी में पक्षियां के लिए पानी की व्यवस्था करना है। इस अभियान को प्रारम्भ किया गया तथा सभी स्वयंसेवकों ने परिडों में पानी भरने की शपथ ली। कार्यक्रम में महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. हंसराज परिहार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छगन दान व प्रो. अन्नु महला तथा स्वयंसेवक उपस्थित थे।

You might also like